बरेली: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा, बरेलवी उलमा दरगाह अजमेर शरीफ के समर्थन में खड़े हुए
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन का बयान,दरगाह अजमेर शरीफ के समर्थन में खड़े हुए बरेलवी उलमा। मौलाना ने कहा दरगाह ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी का मामला सामने आ गया है। कोर्ट में अर्जी गुजार ने दरगाह शरीफ के अंदर शिव मंदिर होने का दावा किया है, जो कि सरासर ग़लत और झूठ पर आधारित बात है।