विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ बीपी मेमोरियल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर शुरू, कार्यकर्ताओं को मिला संगठन मजबूती का मंत्र
विष्णुगढ़ बीपी मेमोरियल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर शुरू, कार्यकर्ताओं को दिया गया संगठन मजबूती का मंत्र। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत शनिवार को विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल का प्रशिक्षण शिविर बीपी मेमोरियल विद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रवि पाण्डेय ने किया।