गुना नगर: एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ एसयूसीआई ने लक्ष्मीगंज में किया प्रदर्शन
एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में 2 में दोपहर को लक्ष्मीगंज बाजार में सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया कम्युनिस्ट पार्टी की गुना इकाई ने प्रदर्शन कर विरोध में नारेबाजी की। जिला सचिव मनीष श्रीवास्तव ने कहा, कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होते ही केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी। तत्काल वापस ली जाए।