मनोहरथाना: रंवास्या ग्राम पंचायत में प्रशासक और प्रशासकीय समिति की नियुक्ति, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
रंवास्या ग्राम पंचायत की निवर्तमान सरपंच राजू बाई के आकस्मिक निधन के कारण रिक्त हुए पद को भरने के लिए उठाया गया है।निवर्तमान उपसरपंच पर्वत सिंह को ग्राम पंचायत रंवास्या का नया प्रशासक नियुक्त किया गया है।निवर्तमान सरपंच राजू बाई का 29 जनवरी 2026 को निधन हो गया था। जिससे पंचायत में नेतृत्व का पद रिक्त था। प्रशासक की सहायता के लिए 9 सदस्यीय समिति बनाई गई है।