सिकंदरा: सिकंदरा में शिक्षक दिवस पर स्कूलों में गूंजा उत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र में शनिवार दोपहर 3 बजे विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों का सम्मान किया। बच्चों ने गीत, नृत्य और अन्य मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालयों में शिक्षक दिवस को लेकर उत्साह का माहौल रहा।