केशकाल: केशकाल में आयोजित क्रिकेट मैच में राणा धुरंधर ने केपीएल-2 पर कब्जा जमाया, केशकाल टाइटन को हराकर बनी चैंपियन
केशकाल नगर में आयोजित केपीएल सीजन-2 रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ।फाइनल मुकाबले में राणा धुरंधर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केशकाल टाइटन को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।विजेता टीम को 81 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी,जबकि उपविजेता टीम को 41 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई।व्यक्तिगत पुरस्कारों में मनीष बघेल को मैन ऑफ द मैच पुरुस्कार मिला