सिकंदराराऊ: थाना हसायन परिसर में जनसहयोग से नवनिर्मित आदर्श आरक्षी बैरक का लोकार्पण पुलिस अधीक्षक ने किया
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा थाना हसायन पर जनसहयोग से नवनिर्मित आदर्श आरक्षी बैरक लोकार्पण किया गया तथा थाना परिसर का भ्रमण करते हुए थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, बैरक आदि का भ्रमण किया गया एवं प्रभारी निरीक्षक थाना हसायन को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।