सदर: 25 हजार के इनामी गैंगस्टर मोहित यादव को गिरफ्तार किया, विकासनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Sadar, Lucknow | May 25, 2026 लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की विकासनगर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर मोहित यादव को प्रयागराज के मऊआइमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट समेत हत्या, अपहरण, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के आठ गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार मोहित यादव एक सक्रिय अंतरराज्यीय गिरोह संचालित करता था, जो दहशत फैलाकर लोगों को गवाही देने और मुकदमा दर्ज कराने स