अंबिकापुर: सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी आज अंबिकापुर प्रवास पर पहुंचे, इस दौरान लूडो खेलते हुए नजर आए
आज दिनांक 8 जून 2026 दिन सोमवार को दोपहर 1 बजेसरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी आज अंबिकापुर प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्थापित सियान गुड़ी डे-केयर सेंटर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मंत्री ओपी चौधरी ने केंद्र में मौजूद वरिष्ठ नागरिकों के साथ आत्मीयता से समय बिताया और उनके साथ लूडो खेलते हुए नजर आए।