फुलवरिया: फुलवरिया के विभिन्न विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, गुरु की महिमा का बखान, बच्चों को दिए गए कई टिप्स
फुलवरिया प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों में शनिवार के दोपहर 12:00 बजे शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान गुरु की महिमा के साथ गुरु शिष्य की परंपरा और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। जिवन मे आगे बढ़ने के लिए कई टिप्स दिए गए।