बागपत: पुरा महादेव मंदिर में कावड़ मेले की तैयारी का निरीक्षण एडीजी और डीआईजी ने किया, सीसीटीवी और ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी
Baghpat, Bagpat | Jun 26, 2025 बागपत के ऐतिहासिक पुरा महादेव परशुरामेश्वर मंदिर में लगने वाले कावड़ मेले की तैयारी पूरी हो गई है बृहस्पतिवार को करीब शाम 4:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी कलनिधि नैथानी ने मेले की व्यवस्था का निरीक्षण किया उन्होंने कावड़ मार्ग का जायजा लिया श्रावण मास में यहां लाखों शिव भक्त जलाभिषेक के लिए आते है