परिहार: नोचा गांव में दही चुरा भोज का आयोजन, लोगों को दी गई माई बहन योजना की जानकारी
सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड के नोचा गांव में राजद नेता शिवचंद्र मंडल के आवास पर दही चुरा के भोज का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व सांसद अर्जुन राय भी शामिल होने पहुंचे इस भोज में शामिल कार्यकर्ताओं को तेजस्वी यादव द्वारा घोषित में माई बहन योजना का प्रचार प्रसार करने की अपील की गई साथ ही 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने की जो घोषणा हुई है इसकी भी जानकारी दी गई।