कोडरमा: कोडरमा-जयनगर रोड पर लोहासीकर मोड़ के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक घायल
कोडरमा-जयनगर रोड पर लोहासीकर मोड़ के पास एक सड़क हादसे में एक युवक की रविवार 3:30 बजे मौत हो गई। दूसरा युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान बेकोबार निवासी 23 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक उसका चचेरा भाई रंजन कुमार (23) है।दोनों युवक जयनगर से बेकोबार एक बाइक पर लौट रहे थे।