कामां: कामवन विधायक की सादगी ने लोगों का दिल जीता
कामवन के कावड़िया मंदिर में गुरुवार शाम 5 बजे विधायक नौक्षम चौधरी ने इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य का लोकार्पण किया और टीन सेट निर्माण की घोषणा की।कार्यक्रम के दौरान विधायक आम श्रद्धालुओं के बीच जमीन पर बैठकर प्रसाद ग्रहण करती नजर आईं, जिससे लोगों में उनकी सादगी की खूब चर्चा रही। श्याम बाबा ने आशीर्वाद दिया, वहीं स्थानीय लोगों ने उनके सरल व्यवहार की सराहना की।