हायाघाट थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मोहम्मद रब्बानी पिता मेहंदी हसन एवं मोहम्मद जाकिर पिता मोहम्मद शहीद शामिल हैं, दोनों ग्राम औलियाबद, थाना हायाघाट, जिला दरभंगा के निवासी बताए गए हैं।दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार थे।