मानपुर: बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य में विशेषज्ञों ने हाथी-मानव द्वंद्व रोकने पर की चर्चा, मुखिया हाथी को पट्टा लगाकर निगरानी पर ज़ोर
Manpur, Umaria | Jul 18, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे जंगली हाथियो की बढ़ती गतिविधियो व मानव-हाथी द्वंद्व की घटनाओ पर चिंता व्यक्त करते हुए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।इसमे विशेषज्ञो और वन अधिकारियो ने सुरक्षित सह-अस्तित्व,नुकसान की रोकथाम और प्रभावी निगरानी पर मंथन किया।यह बैठक बांधवगढ़ के साथ-साथ शहडोल,अनूपपुर और छत्तीसगढ़ से लगे जंगलो मे हाथियो की बढ़ती मौजूदगी के मद्देनजर की गई