हरदोई: दरवेशपुर में खेत के किनारे आम के पेड़ से युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Hardoi, Hardoi | Nov 16, 2024 कोतवाली शहर क्षेत्र के दरवेशपुर गांव में शुक्रवार रात लगभग 9 बजे खेत के किनारे बने आम के पेड़ से फांसी लगाकर गांव निवासी शिवराज ने आत्महत्या कर ली।ग्रामीणों ने शव को लटका देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी वहीं परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मृतक के चाचा ओमप्रकाश ने बताया कि शिवराज शराब के नशे का आदी था।