हरदोई: डीपीआरओ कार्यालय में वेतन स्लिप के नाम पर सफाई कर्मचारी से रिश्वत मांगने के मामले में डीएम एमपी सिंह ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Nov 16, 2024 DPRO कार्यालय में वेतन स्लिप के नाम पर सफाई कर्मचारी से रिश्वत मांगने के मामले में डीएम एमपी सिंह ने शुक्रवार शाम 5.30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि यह वीडियो जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय का है और मैंने DPRO से 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है।इसमें जो कर्मचारी बताया गया है वह वीडियो में दिखाई नहीं दे रहा है आवाज से ऐसा लग रहा है कि कर्मचारी हो सकता है।