ब्रह्मपुर: मामा गांव मुंडन में आए युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत, 24 घंटे बाद शव बरामद
व्यासी पुल के समीप गंगा नदी में डूबे युवक का शव मंगलवार की दोपहर 2 बजे बरामद कर लिया गया। शव को ढूंढने में 24 घंटे से अधिक का समय लग गया। मृतक की पहचान भोजपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबहा पंचायत के मैनपुरी गांव निवासी सोनू कुमार उपाध्याय के रूप में हुई है। वह हरिद्वार में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।