शाहजहांपुर: पुलिस लाइन में पुलिस परिवार के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए आयोजित हुआ होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर
दरअसल पुलिस लाइन में पुलिस परिवार के स्वास्थ्य एवं कल्याण के उद्देश्य से होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन Wama Sarathi Welfare Association के सहयोग से किया गया, जिसमें क्षेत्राधिकारी लाइन के पर्यवेक्षण में वामा सारथी के पदाधिकारियों/सदस्यों द्वारा उपस्थित पुलिस परिवार को जैकेट, कैप एवं आई-कार्ड का वितरण किया।