इटावा: पछायगाव के बरौली जमुनापार में घर के आंगन में मिला अधेड़ का शव, सनसनी, जहरीला पदार्थ खाने की चर्चा, पुलिस ने शुरू की जांच
Etawah, Etawah | Apr 27, 2026 पछायगांव थाना क्षेत्र के गांव बरौली जमुनापार में सोमवार सुबह एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के आंगन में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की आशंका जताई है। गांव निवासी विनोद कुमार (55) पुत्र इंद्र पाल सिंह घर में अकेले रहते थे।