बेवर चौराहे पर रोडवेज बस के चालक-परिचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बस खड़ी कर सवारियां बैठाने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने रोडवेज कर्मचारियों को बस से नीचे उतारकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। फिलहाल दबंग रोडवेज कर्मियों द्वारा की जा रही मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुआ है।