मुज़फ्फरनगर: मुज़फ्फरनगर में हिस्ट्रीशीटर दाऊद गिरफ्तार, गोकशी-गैंगस्टर समेत 16 मुकदमों का आरोपी, 12 बोर का तमंचा बरामद
जनपद मुज़फ्फरनगर के चरथावल पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी दाऊद उर्फ काला को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी पर गोकशी, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास समेत कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में नया मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।