देवघर: दुमका जा रहा व्यक्ति ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से हुआ घायल, रेलवे पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से शनिवार को घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।घटना के संबंध में देवीपुर के भगवानपुर निवासी ठाकुर सिंह ने बताया कि ,वह दुमका जा रहा था ट्रेन के गेट पर खड़ा था इसी दौरान उसका हाथ गलती से छूट गया और पटरी पर गिरकर हुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे रेलवे पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया।