देवघर: देवीपुर रेलवे पोल के समीप युवक की ट्रेन से कटकर हुई मौत, रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा
देवघर रेलवे पुल के समीप युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया जहां पर पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।घटना के संबंध में परिजनों को सूचना मिलने के बाद सदर अस्पताल पहुंचे जहां पर परिजनों ने शव की पहचान बरियारपुर निवासी अनिल मंडल के रूप में की। भाई राजेश कुमार मंडल ने बताया कि भाई शुक्रवार को घर से निकला था।