देवघर: दढ़वा पुल के समीप बाइक की हुई भिड़ंत, एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल
जसीडीह थाना क्षेत्र के दढ़वा पुल के समीप दो बाइक की भिड़ंत हो गई इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में हिरणा गांव निवासी मोहम्मद के सयूब ने बताया कि वह अपने बाइक से घर जा रहा था उसी क्रम में सामने से तेज गति से आ रही एक बाइक ने धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।