सीतापुर में शर्मनाक तस्वीर! धंसी सड़क पर कंधे पर शव लेकर चलते दिखे परिजन, VIDEO वायरल
धंसी सड़क पर कंधे पर शव लेकर चलते दिखे परिजन, सामने आई संवेदनशील तस्वीर
मोहम्मद हाशिम अंसारी (सच की मर्यादा)
सीतापुर । सरकारी कार्यों और उसमें फैले भ्रष्टाचार के बीच एक बेहद संवेदनशील तस्वीर सामने आई है। पोस्टमार्टम हाउस तक जाने वाला रास्ता बारिश के चलते धंस जाने से परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रास्ता धंस जाने के कारण मजबूरी में परिजन शव को कंधों के सहारे पोस्टमार्टम हाउस से सड़क पर खड़ी गाड़ी तक ले जाते नजर आए ।
शव को गाड़ी तक पहुंचाने के लिए परिजन और अन्य लोग सड़क के धंसे हुए हिस्से में उतरकर किसी तरह दूसरी तरफ सड़क पार करते दिखाई दिए । इस दौरान सामने आई तस्वीरें बारिश के बाद सड़क की बदहाल स्थिति और लोगों की परेशानी को बयां करती नजर आईं ।
पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और आनन-फानन में धंसे हुए रास्ते को दुरुस्त कराने का काम शुरू करा दिया ।
घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोगों का कहना है कि पोस्टमार्टम हाउस जैसे संवेदनशील स्थान तक पहुंचने वाले रास्ते की स्थिति बेहद चिंताजनक है । लोगों ने सड़क को स्थायी रूप से दुरुस्त कराने और भविष्य में ऐसी स्थिति न बनने देने की मांग की है ।
Brajesh Pathak
Samajwadi Party
जासमीर अंसारी सदस्य विधान परिषद समर्थक
MYogiAdityanath
Akhilesh Yadav
Rahul Gandhi
Sanjay Singh