गुमला: 14 महीने तक नाबालिग को अपने साथ रखने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Gumla, Gumla | Jun 2, 2026 14 माह तक लापता रही नाबालिग किशोरी की बरामदगी के चर्चित मामले में गुमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में नामजद आरोपी संतोष दास को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को गुमला लाकर उससे पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। ज्ञात हो कि गुमला की एक नाबालिग किशोरी करीब 14 माह पहले लापता हो गई थी।