हज़ारीबाग: विधायक प्रदीप प्रसाद ने अवधपुरी कॉलोनी में पीसीसी सड़क व नाली का किया उद्घाटन, बोले- जनता की समस्याएँ प्राथमिकता
हजारीबाग के वार्ड संख्या 3 स्थित अवधपुरी कॉलोनी में विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधायक निधि से बनी पीसीसी सड़क और नाली का उद्घाटन किया। लंबे समय से सड़क और जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे लोगों को इससे राहत मिलेगी। विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे। मौके पर कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।