मंडला: व्यास नारायण मंदिर किला वार्ड से नर्मदा परिक्रमा शुरू, महाराष्ट्र से आए भक्त रवाना
Mandla, Mandla | Apr 6, 2026 महाराष्ट्र से पधारे नर्मदा भक्तों ने उपनगर महाराजपुर स्थित व्यास नारायण मंदिर, किला वार्ड में विधि-विधान से संकल्प पूजा कर उत्तरवाहिनी नर्मदा परिक्रमा का शुभारंभ किया। सोमवार दोपहर 12 बजे श्रद्धालुओं को नाव के माध्यम से मां नर्मदा पार कराया गया। नदी के दूसरे तट पर त्रिवेणी संगम, महाराजपुर संगम में पहुंचकर भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना की।