चूरू: रंगदारी के लिए होटल सनसिटी पर फायरिंग मामले में 25 हजार का ईनामी शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने 800 से ज्यादा CCTV खंगाले
Churu, Churu | Sep 8, 2024 चूरू शहर के होटल सनसिटी पर रंगदारी के लिये फायरिंग करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने 25 हजार के ईनामी मुख्य आरोपी शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फायरिंग की इस वारदात में सहयोग करने के आरोपी को भी अरेस्ट किया है। पुलिस टीमों ने 20 साल उम्र के मुख्य आरोपी को दबोचने के लिए राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब व उत्तरप्रदेश के विभिन्न शहरों में CCTV खंगाले।