चूरू: गांव महारावणसर के खेत मे सांप के काटने से 61 वर्षीय किसान की मौत, 3 दिन झाड़ फूंक के बाद लाये थे अस्पताल
Churu, Churu | Sep 8, 2024 चूरू जिले के गांव महरावणसर के खेत मे सांप के काटने से 61 वर्षीय किसान की रविवार को मौत हो गयी। गंभीर हालत में परिजन बुजुर्ग को अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डाॅक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल चोकी पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया। जहां भालेरी पुलिस के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा।