चूरू: सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में बाइक सवार 2 लोगों ने 30 वर्षीय महिला के साथ की छेड़छाड़ व मारपीट, केस दर्ज
Churu, Churu | Sep 8, 2024 चूरू के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 30 साल की महिला से बाइक सवार दो व्यक्तियों के द्वारा छेड़छाड़ व मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला थाना पहुंची पीडिता ने बताया कि 5 सितंबर को वह अपने देवर के घर जाकर पैदल अपने घर लौट रही थी।