चूरू: अगुणा मोहल्ला स्थित लोक देवता हरिराम बाबा मंदिर में हुआ जागरण, भजनों पर झूमते नजर आए श्रद्धालु
Churu, Churu | Sep 8, 2024 प्रतिवर्ष भाद्रपद मास की चतुर्थी को जागरण तथा पंचमी तिथि को बाबा के मंदिर में मेले का आयोजन किया जाता है। जागरण में हरिरामजी के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। उन्होंने हरिराम बाबा का परिचय देते हुए बताया की बाबा हरीराम का जन्म विक्रम संवत 1959 तथा परलोक गमण विक्रम संवत 2000 में हुआ। दायमा ब्राह्मण परिवार में जन्में बाबा आजीवन ब्रह्मचारी रहे।