चूरू: बांस ढाकान में 68 वीं जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन
Churu, Churu | Sep 8, 2024 उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि चूरू पंचायत समिति के प्रधान दीपचंद राहड ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को खेल प्रेम की भावना से खेलना चाहिए। खेलों से नेतृत्व की क्षमता विकसित होती है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि चूरू के जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गोविंद सिंह राठौड ने कहा कि सभी खिलाड़ी देश के आगामी भविष्य हैं।