तरबगंज: ढेमवा पुल से सरयू में कूदा युवक तलाश जारी
रविवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे के आस पास आदर्श उर्फ़ गोलू (27) निवासी बेनीपुर थाना रौनाही ने अज्ञात कारणों से ढेमवा पुल से सरयू में छलांग लगा दी। जानकारी होने पर परिजन सहित पुलिस भी मौके पर पहुंची। उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि युवक की तलाश जारी है। एनडीआरएफ टीम की सहायता से पानी में युवक की तलाश की जा रही है।