बहराइच: दरगाह पर लगने वाले मेले को लेकर संशय बरकरार, मेला आयोजन की याचिका पर हाईकोर्ट में कल तक टली सुनवाई
सैय्यद सालार मसऊद गाज़ी की दरगाह पर लगने वाले सालाना जेठ मेल के आयोजन की संस्तुति सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए जिला प्रशासन द्वारा इस बार नहीं दी गई है। जिसके खिलाफ दरगाह प्रबंधन कमेटी की ओर से उच्च न्यायालय में एक रिट दायर की गई है। जिस पर आज गुरुवार को सुनवाई होनी थी लेकिन हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई कल तक के लिए टाल दी गई है।