शाहजहांपुर में एनसीसी लिमिटेड के कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के समर्थन में भाजपा विधायक के भाई भी मौजूद रहे। ग्राम सभाओं में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत कर्मचारियों ने कंपनी पर न्यूनतम मजदूरी से कम वेतन देने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों के अनुसार नियुक्ति के समय उन्हें 10 हजार रुपये वेतन मिल रहा था।