नागौर: सावो की ढाणी से दो ग्राम एमडी के साथ कोतवाली थाना पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Nagaur, Nagaur | Jul 3, 2024 नागौर की कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर कार्रवाई करते हुए सावो की ढाणी से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं उसके कब्जे से दो ग्राम एमडी जप्त की। नागौर कोतवाली थाना अधिकारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिलने पर सावो की ढाणी में दबीश देकर आरोपी ताराचंद बिश्नोई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो ग्राम एमडी जप्त की।