साहिबगंज: उप विकास आयुक्त व सदर एसडीओ ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कमियों में सुधार लाने के दिये निर्देश
आज उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर सदर अस्पताल का उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा व सदर एसडीओ अंगरनाथ स्वर्णकार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों ही अधिकारियों ने ओपीडी, स्टॉक रूम, दवाई वितरण कक्ष, लेबर रूम सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया। वहीं पाई गई कमियों में सुधार लाने हेतु सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिये।