कोंडागांव: कोंडागांव जिले के युवाओं को अग्निवीर भर्ती परीक्षा से पहले मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण, 04 मई से 04 जून तक होगा प्रशिक्षण
अग्निवीर थल सेना भर्ती 2026-27 के तहत कोंडागांव जिले के युवाओं को लिखित परीक्षा (CEE) से पहले निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार 10 अप्रैल तक 1294 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 तक www.erojgar.cg.gov.in पर प्रशिक्षण के लिए पंजीयन कर सकते हैं। प्रशिक्षण 4 मई से 4 जून 2026 तक संचालित होगा।