पथरगामा: विश्व होम्योपैथिक दिवस पर सैमुअल हैनिमेन को किया गया याद, आयुष विभाग ने बताया महत्व
विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर शनिवार को 11:00 बजे दिन में जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर इंतखाब अहमद फारूकी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सैमुअल हैनिमेन के फोटो पर जिला आयुष पदाधिकारी डॉक्टर इंतखाब अहमद फारूकी के द्वारा पुष्प अर्पित किया गया।