रमना: रमना बाईपास हादसे में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत, बेटा घायल
Ramna, Garhwa | Apr 30, 2026 गढ़वा जिले के रमना बाईपास पर बुधवार शाम करीब पांच बजे हुए सड़क हादसे में घायल जोगीराल कला निवासी 80 वर्षीय अमीन विक्रम यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। वे अपने पुत्र नंदू यादव (50 वर्ष) के साथ मोटरसाइकिल से रमना से घर लौट रहे थे, तभी बाईपास पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र