महोबा: सपा सांसद अजेंद्र लोधी की टिप्पणी पर भड़के भाजपा कार्यकर्ता, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग की
Mahoba, Mahoba | May 14, 2026 सपा सांसद अजेंद्र लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। शिवतांडव मंदिर से कलेक्ट्रेट तक निकाली गई रैली में महिलाओं समेत कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सांसद की तस्वीर पर मुर्दाबाद लिखकर उसे पैरों से रौंदा गया और चूड़ियां पहनाकर विरोध जताया गया।