चित्तौड़गढ़: प्रताप कॉलोनी में 30 लाख के सोने-चांदी के जेवर चोरी, किराएदारों को कमरों में बंद कर दिया गया था, मालकिन गई थी उदयपुर
नई कोर्ट के सामने स्थित महाराणा प्रताप कॉलोनी मे चोरी की वारदात सामने आई। अज्ञात चोर एक मार्बल व्यवसायी के सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवर, नकदी और मोबाइल फोनउड़ा ले गए। उस दौरान परिवार उदयपुर गया हुआ था। शुक्रवार सुबह जब परिवार वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा मिला और अलमारी के ताले टूटे हुए थे. पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है.