नवाबगंज: मलौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को जमकर पीटा, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मलौली गांव के रहने वाले मुनेश्वर ने आज रविवार लगभग 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि जब वह खेत की रखवाली कर रहे था तभी कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते पीड़ित को लोहे के राड से पीड़ित के सिर पर वार कर दिया जिससे पीड़ित के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं वहीं पीड़ित ने थाना मसौली पर शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है