डलमऊ: अलविदा जुम्मा को लेकर डलमऊ कोतवाली परिसर में संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की गई
बृहस्पतिवार को समय लगभग 4:00 बजे डलमऊ कोतवाली परिसर में डलमऊ कोतवाल राघवन सिंह की अध्यक्षता में अलविदा जुम्मा को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान आए हुए लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा करने की बात कही गई। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।