उंटारी रोड रेलवे स्टेशन के समीप लहर बंजारी के नावाडीह में रेलवे ट्रैक से युवक का शव बरामद किया गया। उसकी उम्र 32 वर्ष के आसपास बताई गई है। शनिवार दोपहर 2 बजे एमआरएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद डेड बॉडी पहचान के लिए रखी गई है। अगले कुछ घंटे में पहचान नहीं होने पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।