मेदिनीनगर (डालटनगंज): सऊदी अरब में मृत डालटनगंज के युवक के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री त्रिपाठी, शव मंगाने का दिया आश्वासन
सउदी अरब में मृत डालटनगंज के युवक सद्दाम हुसैन के परिजनों से पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी रविवार सुबह 6 बजे मिले। शव मंगाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। बताते चले कि मजदूरी करने के सिलसिले में सउदी अरब गए डालटनगंज के मुस्लिम नगर के सद्दाम की 17 जनवरी को मौत हो गयी है। घटना के 48 घंटे बीत गए हैं। परिजन शव लाने के लिए लगातार गुहार लगा रहे हैं।