बहेड़ी: खजुरी खेड़ा गांव में फंदे से लटककर महिला ने दी जान, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बहेड़ी थाना क्षेत्र के खजुरी खेड़ा गांव निवासी 30 वर्षीय महिला मायादेवी पत्नी सीताराम का शव आज 28 जून को सुबह करीब दस बजे उसके अपने ही घर में फंदे से लटका पाया गया महिला का शव देखे जाने के चलते इलाके में हड़कंप मच गया उधर महिला की मौत की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा आनन फानन में पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे शव पीएम को भेज दिया है।